धूमधाम से मनायी गयी ‘सहकार भारती’ संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार की 102 वीं जयंती


एजंेसीःबीते शनिवार को प्रदेश कार्यालय,देहरादून में 'सहकार भारती' के संस्थापक 'वकील साहब' के नाम से लोकप्रिय श्री लक्ष्मण माधवराव इनामदार की 102 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
              प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 'वकील साहब' का जन्म 21 सितम्बर, 1917 को ग्राम खटाव (जिला सतारा, महाराष्ट्र) में हुआ था। वकील साहब एक बड़े कुटुंब के सदस्य थे।उनकी शिक्षा ग्राम दुधोंडी, खटाव तथा सतारा में हुई। 1939 में सतारा में एल.एल.बी. करते समय हैदराबाद निजाम के विरुद्ध आंदोलन जोरों पर था। लक्ष्मणराव ने शिक्षा अधूरी छोड़कर 150 महाविद्यालयीन छात्रों के साथ आंदोलन में भाग लिया।1943 में महाराष्ट्र के अनेक युवक एक वर्ष के लिए प्रचारक बने। उनमें से एक वकील साहब को गुजरात में नवसारी नामक स्थान पर भेजा गया पर वह एक वर्ष जीवन की अंतिम सांस तक चलता रहा। 1952 में वे गुजरात के प्रांत प्रचारक बने। उनके परिश्रम से अगले चार साल में वहां 150 शाखाएं हो गयीं। वे स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए आसन, व्यायाम, ध्यान, प्राणायाम तथा साप्ताहिक उपवास आदि का निष्ठा से पालन करते थे।सहकारिता आंदोलन में सुधार लाने के लिए जो परिकल्पना की थी वह सहकार भारती के रूप में 11 जनवरी 1979 में साकार हुई।'
                 'सहकार भारती के प्रारुप की कल्पना आपातकाल के दौरान आरंभ हुई। जब संघ के अधिकांश शीर्षस्थ नेताओं तथा दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को सन् 1975 में आपातकाल के दौरान में जेल के सलाखों के पीछे ठूंस दिया था'।'श्रध्देय लक्ष्मणराव इनामदार जी जो अपने शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वकील भी थे सदैव नए विचारों का स्वागत करते थे। 
                  आपातकाल समाप्त हो जाने के पश्चात सहकारिता के संबंधित विचारों को आकार देने के लिए उनके नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया जिसमें सर्व श्री परमं पूज्यनीय भागवत जी, गोडबोले जी, देवधर जी, कुलकर्णी जी, वह सतीश मराठे जी जैसे प्रमुख विचारक, चिंतक, महर्षि सम्मिलित हुए।' आज सहकार भारती का परिवार पूर देश में फैला हुआ है और सहकारिता के क्षेत्र में देश के विकास में नित नये योगदान दे रह है।इस मौके पर विवेक कुमार, कण्डारी जी, जयपाल नेगी, राहुल पुण्डीर, राजेश मित्ता, सुरेंद्र नाथ भटट् आदि मौजूद रहे।